राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को ओपी चौधरी ने दी बधाई

SHARE:

वित्त मंत्री ने कहा—शिक्षकों का राष्ट्रीय सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किए जाने पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

निष्ठा और समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव की बात है। यह सम्मान शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं। प्रदेश के शिक्षकों ने अपने प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अन्य शिक्षकों के लिए भी बने प्रेरणास्रोत

वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धि प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनके नवाचार और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की भावना को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment