दिल्ली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से छाया विधायक महेश साहू ने की आत्मीय मुलाकात

SHARE:

कुशलक्षेम जाना, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सक्रियता के लिए दी शुभकामनाएं

दिल्ली। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से दिल्ली में छाया विधायक महेश साहू ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान महेश साहू ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

सम्मान और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रही भेंट

मुलाकात के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और निरंतर सक्रियता की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि किरण सिंह देव सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा पूरी ऊर्जा के साथ संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।

संगठन और जनसेवा में सक्रिय भूमिका की सराहना

महेश साहू ने कहा कि किरण सिंह देव संगठन के दायित्वों का गंभीरता और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

बालकृष्ण साहू और दिनेश पटेल भी रहे मौजूद

दिल्ली में हुई इस आत्मीय भेंट के दौरान बालकृष्ण साहू, मंडल सदस्य किरोड़ीमल नगर तथा दिनेश पटेल, महामंत्री मंडल जोबी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक आत्मीयता, सम्मान और शुभकामनाओं का भाव देखने को मिला।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment