ऑपरेशन क्लीन हंट में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

निगरानी बदमाश महेश पैंकरा का साथी विकास कुमार चौहान पकड़ा गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़। जिले में असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल बताए जा रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद से चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार चौहान (29 वर्ष), पिता गंगाराम चौहान, निवासी चुहकीमार, थाना घरघोड़ा के रूप में हुई है। वह वाहन चोरी के मामले में घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

महेश पैंकरा से जुड़े मामले में कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक विकास कुमार चौहान पर निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथ वाहन चोरी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई और जांच के आधार पर फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी।

घरघोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment