चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता व सेवा भावना को मजबूत करने का लिया संकल्प
खरसिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल खरसिया में राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गौरव के वातावरण के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। समारोह में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद
ध्वजारोहण के पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों की कुर्बानियों का परिणाम है। आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
स्वास्थ्य सेवा को बताया राष्ट्र सेवा का माध्यम
इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा भी राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। मरीजों को बेहतर उपचार, संवेदनशील व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके लिए सच्ची देशभक्ति है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. डी.पी. पटेल, डॉ. सुरेश राठिया, जीवनदीप समिति के सदस्य डिग्री लाल सिदार, छेदी लाल शर्मा एवं डोरी लाल राठौर सहित नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस दौरान योगिता बंजारे, नीलम बंजारे, पद्मिनी पटेल, दिनेश्वरी नगारची, ममता देवांगन, ममता भगत, रामेश्वर सारथी, चंद्र प्रकाश, हरीश पटेल, रविकांत खुटे, कोमल पटेल, रवि राठौर, राखी लाल, दिनेश तिवारी, प्रेम शंकर यादव, प्रमोद चौहान, राधेश्याम सिंह, राजू पटेल, अभय महंत, विजयलक्ष्मी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
देशभक्ति के जयघोष से गूंजा अस्पताल परिसर
समारोह के अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों एवं “भारत माता की जय” के जयघोष से सिविल अस्पताल परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा।






























