SMC अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
खरसिया। 15 अगस्त 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला गंजपीछे, खरसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत SMC अध्यक्ष डॉ. श्रवण श्रीवाणी एवं अतिथियों द्वारा तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया।
विद्यार्थियों को बांटी गई शिक्षण सामग्री
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, पेन और पेंसिल का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्री मिलने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
शहीदों के बलिदान और शिक्षा पर दिया संदेश
कार्यक्रम में डॉ. श्रवण श्रीवाणी ने शहीदों के बलिदान, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और शिक्षित भारत के महत्व पर संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
मिठाई वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। समारोह में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी अमित साहू, शिक्षाविद संतोष शर्मा, प्रधान पाठक सुखराम साहू, शिक्षिका श्रीमती कांति सिदार, युवा नेता किशोर शर्मा, हरिशंकर चौहान, यश लाल यादव, संदीप शर्मा, किशन लहरे, श्रीमती उर्मिला देवी शर्मा, श्रीमती अहिल्या देवी, श्रीमती शारदा यादव, श्रीमती सोनी यादव, श्रीमती कुंजी बाई, श्रीमती राधिका देवी सहित अन्य पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।































