जिला पंचायत रायगढ़ में श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल ने हर्षोल्लास से फहराया तिरंगा

SHARE:

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण

रायगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय, रायगढ़ में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल उपस्थित रहीं और उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविन्द्र प्रकाश गवेल, सभी सम्मानीय जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस की दी गई शुभकामनाएं

ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा जिले के समग्र विकास और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई