80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

नई दिल्ली। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की।

लाल किले पर प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

लाल किले पहुंचने पर सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन

इस वर्ष लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष तैयारियां की गई थीं। तिरंगा फहराने के बाद ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह के दौरान भारतीय सैन्य परंपरा के अनुरूप 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्पवर्षा

समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा का कार्यक्रम भी रखा गया। लाल किले का पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।

देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

तिरंगा फहराने और समारोह की औपचारिकताओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। उनके संबोधन में सरकार की उपलब्धियों, देश के विकास की दिशा और आने वाले वर्षों के लिए योजनाओं के साथ 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर रहने की उम्मीद जताई गई।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment