Rajnandgaon ED Raid : राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी

SHARE:

राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के घर और व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने सुबह करीब 6 बजे अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू की।

नाहटा और भंसाली ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई DMF घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। ED की टीम ने नाहटा और भंसाली ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू की है।

शहर की सत्यम विहार कॉलोनी में यश नाहटा और रोमिल नाहटा के घर एवं कार्यालय में ED अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

कामठी लाइन में कारोबारी के घर जांच

वहीं कामठी लाइन क्षेत्र में कारोबारी मनीष भंसाली के घर भी ED की टीम पहुंची है। यहां अधिकारियों द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment