रायगढ़। रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धरमजयगढ़ पुलिस ने बीती रात घेराबंदी कर मवेशियों से भरे एक ट्रक और एक बाइक को जब्त किया।
पुलिस को देखकर मौके से भागे तस्कर
पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्करों को भनक लग गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तस्करों की तलाश जारी
पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन और उसमें मिले मवेशियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।















































