आदि कर्मयोगी अभियान : 13 से 15 अगस्त तक आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर

SHARE:

रायगढ़। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त 2026 तक जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 11 अगस्त को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय को योजनाओं से जोड़ना उद्देश्य

शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।

समस्याओं और शिकायतों का होगा निराकरण

तीन दिवसीय शिविरों में नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई के साथ पात्र हितग्राहियों को संबंधित शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एक स्थान पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

शिविर में लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई