रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग पर हुई विस्तृत चर्चा
रायगढ़। रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
यात्रियों की सुविधा का उठाया मुद्दा
सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से जिले के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे बोर्ड चेयरमैन के समक्ष रखी मांग
मुलाकात के दौरान रायगढ़वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों एवं यात्रियों की समस्याओं से रेलवे बोर्ड चेयरमैन को अवगत कराया गया। सांसद ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों के ठहराव को लेकर सकारात्मक पहल की मांग की।
यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद
सांसद की इस पहल से रायगढ़ जिले के यात्रियों में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर उम्मीद जगी है। यदि मांग पर निर्णय होता है तो रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की संभावना है।















































