बूथवार जिम्मेदारियां तय, शक्ति केंद्र बैठकों और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की हुई समीक्षा
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी खरसिया मंडल की मासिक बैठक भाजपा कार्यालय खरसिया में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों और मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
तिरंगा यात्रा और रविदास जयंती की रूपरेखा तय
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, मंडल प्रभारी शशिकांत राठौर और नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की।
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा तथा संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा
बैठक के दौरान संगठन की आगामी शक्ति केंद्र बैठकों तथा बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बूथवार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आनंद अग्रवाल एवं मनीष रावलानी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी गबेल, कैलाश जायसवाल, एल्डरमैन रतन अग्रवाल, सरिता सहिस, शशि राठौर, राकेश धृतलहरे सहित पार्षदगण दीपक अग्रवाल कृष्णा, ललित राठौर, विनोद सिदार, पतालू चौहान, अरुण चौधरी, दीपक तारा, साहिल शर्मा चीनू मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल, अमित साहू, वारिस अली तथा मंडल पदाधिकारी प्रशांत यादव, योगेंद्र पाण्डेय, मनहरण जोल्हे, कैलाश शर्मा, संतोष राठौर, नौशाद खान, राहुल अग्रवाल, रिंकू महंत, गोपाल वैष्णव, छोटू गबेल, किशोर शर्मा, गनेश्वर चौहान, आकाश अग्रवाल झर्रा, तजमल खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































