पारस पोर्टल से होगी योजनाओं की निगरानी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि शासन की योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन तक अधिकतम लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से विकसित पारस (Project Assessment, Review and Analysis System) पोर्टल सुशासन का प्रभावी माध्यम बनेगा।

पारस पोर्टल की पहली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित पारस पोर्टल की पहली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं और जनसेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु, एग्रीस्टैक, विकसित भारत जी-रामजी योजना, डीबीएन वित्तपोषित मोबाइल टॉवर परियोजना तथा स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग तय लक्ष्यों के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित करे और सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment