Sports Officer Recruitment CG : छत्तीसगढ़ के 6 नए जिलों में खेल अधिकारी के पद मंजूर, खेल गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य के 6 नए जिलों में खेल अधिकारी के नए पदों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय से 4 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन जिलों को मिलेगा लाभ

शासन द्वारा जिन जिलों में खेल अधिकारी के पद स्वीकृत किए गए हैं, उनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती शामिल हैं।

खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

इन नए पदों की स्वीकृति के बाद संबंधित जिलों में खेल गतिविधियों का बेहतर संचालन, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही ग्रामीण एवं उभरते खिलाड़ियों को भी अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

मंत्रालय ने जारी किया आदेश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंत्रालय से 4 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, नए जिलों में खेल अधिकारियों की नियुक्ति से खेल प्रशासन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई