दुर्ग में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, लूट के बाद चार आरोपी फरार

SHARE:

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में उपसरपंच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। तुमाकला गांव के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की कथित तौर पर लूट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और लूट की नीयत से उपसरपंच पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। हमले के दौरान उपसरपंच के साथ मौजूद उनके साथी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई