Chhattisgarh Politics : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में सांसदों के साथ की डिनर बैठक, विकास एजेंडे और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। संसद सत्र के बीच उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ डिनर बैठक कर राज्य के विकास कार्यों, केंद्र सरकार के साथ समन्वय और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सांसदों के साथ विकास कार्यों पर मंथन

दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ के सांसद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने राज्य में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रदेश की आगामी प्राथमिकताओं पर सांसदों से चर्चा की।

बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाकर छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना बताया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रस्तावित मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, आधारभूत संरचना विकास, उद्योग, जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र-राज्य सहयोग को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

दिल्ली प्रवास में कई महत्वपूर्ण बैठकें

मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान अन्य केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ भी कई महत्वपूर्ण बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ के विकास और लंबित विषयों को लेकर केंद्र सरकार के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई