छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय झांसी हाईवे पर झरर घाट के पास उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

किरण सिंह देव और चालक गंभीर घायल

हादसे में किरण सिंह देव और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

तालबेहट पुलिस ने पहुंचाई तत्काल मदद

घटना की सूचना मिलते ही तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए किरण सिंह देव और चालक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई