मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

SHARE:

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं और अस्पताल की विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई