खरसिया/बानीपाथर। ग्राम बानीपाथर स्थित बूथ क्रमांक 107 में छाया विधायक महेश साहू ने अपने साथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं,प्रधानमंत्री आवास,उज्जवला योजना,अन्य योजना हितग्राहियों व आम जनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136 वाँ एपिसोड श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्व प्रथम कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। साथ ही युवाओं की नवाचारी सोच, तकनीकी प्रगति, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रेरणादायी प्रयासों को देश के विकास की वास्तविक शक्ति बताया।
इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, कर्तव्यबोध, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक विचार प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर छाया विधायक श्री महेश साहू जी खरसिया, श्री मनोज राठौर जी जिला सह सयोंजक सहकारिता प्रकोष्ठ, श्री भूषण यादव जी, श्री ओमप्रकाश डनसेना जी, श्री भुनेश्वर साहू जी, श्री छतराम साहू जी, श्री रामकुमार रौतिया जी, श्री माखनलाल साहू जी, श्री रुक्मन साहू जी, श्री हेमलाल साहू जी, श्री लक्ष्मी प्रसाद साहू जी, श्री दुगम्बर रौतिया जी, श्री सुरेश रौतिया जी, श्री उमेश रौतिया जी, श्री नितेश बरेठ जी, श्री जोहित राम जी, श्री रामनिवास जी, श्री सुरेश कुमार जी एवं श्री टिकाराम रौतिया जी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिभाशाली छात्र रोहन कुमार राठिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।















































