रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी निभाने का तरीका अनुकरणीय रहा है।















































