Parliament Monsoon Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, सात अहम विधेयकों पर सरकार की नजर

SHARE:

एनडीए विधेयक पारित कराने की तैयारी में, विपक्ष NEET पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। सत्र शुरू होने से पहले सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। सरकार जहां कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। ऐसे में इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

सरकार सात अहम विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में

सरकार इस सत्र में आयकर संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक समेत कुल सात महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी।

विपक्ष इन मुद्दों पर करेगा सरकार का घेराव

विपक्ष ने NEET-UG पेपर लीक, अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इन विषयों को लेकर संसद में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्पादक सत्र की कामना की

सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे अच्छा मानसून देश के लिए लाभदायक होता है, वैसे ही सकारात्मक और उत्पादक मानसून सत्र भी देशहित में होता है।

उन्होंने कहा, “मानसून हो या मानसून सत्र, यदि दोनों सकारात्मक हों तो देश और जनकल्याण के लिए लाभदायक साबित होते हैं। हमारी कामना है कि मानसून भी सक्रिय रहे और संसद का यह सत्र भी उत्पादक रहे।”

मायावती ने किया सहयोग की अपील

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संसद के सुचारू संचालन की अपील करते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष से राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई