री-NEET UG 2026 में दोनों छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, AIR 117 और 136 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव
रायपुर। NEET Result 2026 में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल हासिल कर संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन रैंक हासिल की है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार रैंक
NEET Result 2026 में शिपराक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 117 हासिल की, जबकि चार्वी अग्रवाल ने AIR 136 प्राप्त की। दोनों विद्यार्थियों ने अनारक्षित (UR) श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। समान परसेंटाइल होने के बावजूद दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग रही।
प्रदेश के छात्रों के लिए बने प्रेरणा
री-NEET UG 2026 जैसी कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा में यह सफलता प्रदेश के विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तैयारी का प्रमाण है। शिपराक और चार्वी की उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
21 जून को आयोजित री-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क वापसी की अंतिम तिथि बढ़ी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। NTA के अनुसार अब तक 11.46 लाख अभ्यर्थी अपनी बैंक विवरणी जमा कर चुके हैं।















































