तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को मारी टक्कर, पुलिस ने शुरू की जांच
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पेंड्रा स्थित राय पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
स्कूटी सवार परिवार को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक परिवार स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले पिता-पुत्र की मौत
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।















































