Gas Agency Action : शिवा इंडेन गैस एजेंसी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 608 सिलेंडर जब्त

SHARE:

औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Cg news खाद्य अधिकारी के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग की टीम ने स्थानीय शिवा इंडेन गैस एजेंसी में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

स्टॉक मिलान में मिली गड़बड़ी

खाद्य विभाग की विशेष जांच टीम ने गैस एजेंसी के गोदाम और स्टॉक की जांच की। इस दौरान रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं वितरण से जुड़ी शिकायतों की भी जांच की गई।

175 घरेलू और 13 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त

जांच के दौरान टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए 175 नग जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत टंकी मूल्य सहित 5 लाख 66 हजार 30 रुपये बताई गई है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर भरे हुए 13 नग भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत 82 हजार 894 रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा घरेलू एवं व्यावसायिक खाली सिलेंडर 420 नग भी जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 9 लाख 40 हजार 758 रुपये है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य विभाग ने सिलेंडरों को जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज किया है। गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ जब्तीनामा तैयार कर प्रकरण को अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी सख्ती

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई