मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में 128 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

SHARE:

शिक्षा, आधारभूत संरचना और सिंचाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत समोदा में विकास की नई सौगात दी। उन्होंने 128 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान शिक्षा, आधारभूत संरचना और सिंचाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधरोपण कर की। इसके बाद उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की। साथ ही जवाहर उत्कर्ष योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आरंग क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे और इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

सीएम साय ने की गुरु खुशवंत की सराहना

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर रहते हैं। मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई