शाला प्रवेश उत्सव : तिलक, मिठाई और कॉपी देकर नवप्रवेशी छात्राओं का आत्मीय स्वागत

SHARE:

मालखरौदा। शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पोता में गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाली नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा कॉपी वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए नियमित विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर अध्ययन करने का संदेश दिया गया।

शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिव्या गबेल एवं बीडीसी प्रतिनिधि नितिन गबेल ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

शिक्षक, पालक और ग्रामीणों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती गबेल, श्रीमती सरोजनी तीरथ गबेल, समिति के सदस्य, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आर. चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याता श्रीमती आशा भारद्वाज, सीमा रानी मिंज, हीराबाई बंजारे, गायत्री भारद्वाज, आरती पटेल, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, सहायक ग्रेड-2 सुनीता बंजारे, सहायक ग्रेड-3 लता सिदार, श्रीमती ममता बरेठ तथा दिगपाल चंद्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भोजराम यादव, कु. नीतू बरेठा एवं चंचल कृति यादव ने किया। शाला परिवार, शाला विकास समिति और शिक्षकों के सहयोग से शाला प्रवेश उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई