रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो टेक्निशियन की मौत

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


छत पर काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का है। शनिवार को एक मकान की छत पर तीन मजदूर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में दो युवक आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।


इलाके में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईटेंशन तारों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई