भारत-इंग्लैंड दूसरा T20 आज, शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

SHARE:

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब कुछ ही घंटों में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, ऐसे में दोनों टीमें अब जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

रात 10 बजे नहीं, आज जल्दी शुरू होगा मैच

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

कप्तान श्रेयस अय्यर की पहली जीत पर नजर

Shreyas Iyer की कप्तानी में भारतीय टीम अब पहली जीत की तलाश में है। कप्तान के रूप में अब तक उन्हें जीत नहीं मिली है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है।

ओपनिंग जोड़ी बनी चिंता

भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी इस वक्त ओपनिंग बल्लेबाजी है। Sanju Samson पिछले मैच में सिर्फ 1 रन बना सके, वहीं Ishan Kishan भी खाता खोले बिना आउट हो गए थे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू?

अब क्रिकेट फैंस की नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी है। लगातार खराब शुरुआत के बाद चर्चा तेज है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें डेब्यू का मौका दे सकती है। हालांकि अंतिम फैसला टॉस से पहले ही साफ होगा।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

पहला मैच बिना नतीजे के समाप्त होने के बाद सीरीज अब और रोमांचक हो गई है। फैंस को उम्मीद है कि आज पूरा 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई