रायपुर। O. P. Choudhary आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने शुक्रवार को Naya Raipur के सेंध लेक क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कार्यों की प्रगति, पौधों के संरक्षण तथा रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका संरक्षण प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करना आवश्यक है।
मंत्री O. P. Choudhary ने वृक्षारोपण अभियान में सतत मॉनिटरिंग और जिम्मेदार क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों से कहा कि पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और रखरखाव को प्राथमिकता दी जाए।
निरीक्षण के दौरान आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी Chandan Kumar सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।















































