रायगढ़ में ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

रायगढ़, 26 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में एक निजी वित्तीय कंपनी से लोन लेने के दौरान उसकी पहचान फाइनेंसर हितेश कुमार केंवट से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

पीड़िता के अनुसार अप्रैल 2026 में उसे आरोपी के किसी अन्य युवती से विवाह तय होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पूछताछ की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हितेश कुमार केंवट (26), निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई