रायगढ़, 26 जून 2026। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश दी। मौके से एक पिकअप वाहन (CG13UJ2186) में अवैध कबाड़ लोड मिला, जिसे जब्त किया गया।
पुलिस जांच में आरोपी बलवंत सारथी (40, ग्राम हाटी, थाना छाल) के पास कबाड़ के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। वाहन में लगभग 2.85 टन कबाड़ (₹85,500) पाया गया। पुलिस ने कबाड़ व पिकअप सहित कुल ₹6,85,500 की संपत्ति जब्त की।
मामले में थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क), 35(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
एसएसपी ने कहा कि अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















































