ऑपरेशन संवेदना : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 माह से लापता नाबालिग रायपुर से सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

ऑपरेशन संवेदना : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 माह से लापता नाबालिग रायपुर से सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्ता

रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालिका की सुरक्षित वापसी, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

रायगढ़, 26 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने महिला एवं बाल अपराध के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 6 माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रायपुर में मिली अहम लोकेशन, विशेष टीम ने किया रेस्क्यू

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया था कि बालिका 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थी। जांच के दौरान पता चला कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

लगातार तीन बार रायपुर में सर्च अभियान चलाने के बाद 24 जून 2026 को पुलिस टीम ने उरला-सरोरा क्षेत्र स्थित एक प्लांट परिसर से बालिका को सिसेन एक्का के कब्जे से बरामद किया।

बयान के आधार पर खुला पूरा मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बालिका के कथन के अनुसार आरोपी घनश्याम उसे रायपुर ले जाकर फैक्ट्री में रखा और शारीरिक शोषण किया। बाद में वहां परिचित सिसेन एक्का ने भी उसे शादी का प्रलोभन देकर शोषण किया।

जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की सतत निगरानी और अभियान की सफलता

इस कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा पुलिस, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा सहित विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—

“महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन संवेदना के तहत हर पीड़ित को जल्द न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई