छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, स्कूलों में लौटी रौनक, प्रवेश उत्सव का आयोजन

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। स्कूल खुलने के साथ ही राज्यभर में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की पहल की जा रही है।

प्रवेश उत्सव के लिए स्कूलों में विशेष तैयारी

शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव को सफल बनाने के लिए पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की निगरानी में स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, भवनों की मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कई स्कूलों में रंग-रोगन कर परिसर को आकर्षक बनाया गया है।

विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लंबे अवकाश के बाद छात्र नए बैग, किताबों और दोस्तों के साथ स्कूल पहुंचे। वहीं अभिभावकों में भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साह का माहौल है।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर रहेगा फोकस

शिक्षा विभाग ने इस सत्र में नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। साथ ही शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाएगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई