वृंदावन में कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री से मारपीट पर बवाल, संत समाज में आक्रोश

SHARE:

कार ओवरटेक विवाद बना हिंसा का कारण, कथावाचक और चालक से मारपीट

सक्ती (बाराद्वार) से जुड़ा मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब धर्मनगरी वृंदावन में प्रसिद्ध कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार राधानिवास क्षेत्र के पास कार ओवरटेक करने के विवाद के बाद दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने कथावाचक और उनके चालक के साथ मारपीट की।


घटना के बाद पुलिस हरकत में, 6 आरोपियों को लिया हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कथावाचक अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी ओवरटेक के दौरान दूसरी कार से टक्कर हुई और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।


कथावाचक का आरोप—महिलाओं ने भी की अभद्रता और गाली-गलौज

कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान शामिल महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, हाथ पकड़कर मारपीट की और अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कारण उन्होंने संयम रखा, अन्यथा स्थिति अलग हो सकती थी।


संत समाज में नाराजगी, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने की कड़ी निंदा

इस घटना को लेकर संत समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। बाराद्वार निवासी प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पूरे संत समाज के लिए दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वृंदावन जैसी पवित्र नगरी में इस प्रकार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं।


धर्मनगरी की मर्यादा पर सवाल, श्रद्धालुओं के व्यवहार पर उठे प्रश्न

आचार्य गोस्वामी ने कहा कि कुछ लोग धर्मस्थलों पर आस्था के बजाय मौज-मस्ती के उद्देश्य से आते हैं, जो इस प्रकार की घटनाओं को जन्म देते हैं। उन्होंने ऐसे कृत्यों को सनातन परंपराओं के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई