छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के IPO को भी मिली मंजूरी

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के नए अवसर सृजित करने संबंधी अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

रायपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) योजना के तहत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) की सहमति केंद्र सरकार को भेजने की अनुमति प्रदान की।

इस निर्णय के बाद रायपुर, Bhilai-दुर्ग, Bilaspur और Korba में स्वीकृत कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार का मानना है कि इस योजना से नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पावर ट्रांसमिशन कंपनी के IPO को सैद्धांतिक मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने Chhattisgarh State Power Transmission Company Limited को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।

सरकार के अनुसार इस कदम से आम नागरिकों और निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा। साथ ही कंपनी की वित्तीय क्षमता, निवेश संभावनाओं और पारदर्शिता को भी नई मजबूती मिलेगी।

निवेश और विकास को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट ने IPO से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए कंपनी के संचालक मंडल को अधिकृत किया है। माना जा रहा है कि इससे राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित होगा और भविष्य की परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने में सहायता मिलेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई