वर्दी का दुरुपयोग पड़ा महंगा : रील बनाने पर पुलिसकर्मी लाइन अटैच

SHARE:

बिलासपुर में पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाने पर एसएसपी ने आदेश जारी कर आरक्षक मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया है।

बिलासपुर। पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गई। सोशल मिडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आरक्षक देवानंद कैवर्त अपनी पत्नी के साथ रील में नाच- गा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने आदेश जारी कर आरक्षक मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया। SSP ने यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण पर यह कार्रवाई की है।

जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित आरक्षक द्वारा पुलिस यूनिफॉर्म में बनाया गया वीडियो न केवल विभागीय अनुशासन के विपरीत है, बल्कि यह पुलिस वर्दी के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में आता है। पुलिस विभाग ने इसे अपनी गरिमा, छवि और निर्धारित आचरण संहिता के खिलाफ माना है।एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र, बिलासपुर संबद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है कि वर्दी केवल अधिकार और जिम्मेदारी का प्रतीक है, मनोरंजन या सोशल मीडिया लोकप्रियता का साधन नहीं।

पुलिस विभाग की यह सख्ती अन्य कर्मचारियों के लिए चेतावनी
विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के उपयोग में संयम, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के निर्देश पहले से दिए जाते रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सरकारी सेवा में रहते हुए वर्दी की गरिमा से समझौता करना भारी पड़ सकता है। पुलिस विभाग की यह सख्ती अन्य कर्मचारियों के लिए भी चेतावनी मानी जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई