खरसिया। ग्राम हरदी झरिया में आयोजित स्वर्गीय सुंदर लाल साव के दशगात्र (दशकर्म) कार्यक्रम में छाया विधायक महेश साहू शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।















































