भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन, रायपुर में श्रीमती कृष्णा गौर का भव्य स्वागत

SHARE:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गौर के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर विमानतल में प्रदेश ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल हुईं।

ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में संगठन की भूमिका और सामाजिक भागीदारी को और सशक्त करने पर बल दिया। वहीं मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू ने भी संगठनात्मक दिशा और रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।

रायगढ़ जिले से भी रही सक्रिय भागीदारी
बैठक में रायगढ़ जिले से ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, जिला महामंत्री जगन्नाथ प्रधान एवं जितेंद्र निषाद सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर जोर
बैठक में ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी अभियानों को प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि ओबीसी मोर्चा समाज को जोड़ने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई