छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक सुधार के तहत 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल

SHARE:

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक सुधार के तहत 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक स्तर के अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने कुल 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है।

इनमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार, सभी अधिकारीयों को नई पदस्थापना के लिए निर्देशित किया गया है। बताया जा रहा है कि, यह तबादला आदेश प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।1

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई