ओपी चौधरी जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने दी बधाई, कहा– युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

SHARE:

वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा– ओपी चौधरी सर्व समाज के गौरव और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत

सक्ती। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) रहे एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मोत्सव के अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उन्हें सर्व समाज का गौरव बताया।

उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी न केवल अपने समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए निरंतर मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। वित्त मंत्री के रूप में वे राज्य के अधोसंरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने कार्यालय पहुंचकर दी शुभकामनाएं, पुष्पगुच्छ और अभिनंदन पत्र भेंट

जन्मोत्सव के अवसर पर ओपी चौधरी के कार्यालय एवं निवास पर अलग-अलग स्थानों से पहुंचे विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान अघरिया समाज के बिलासपुर, जांजगीर और सक्ती जिले के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अधिवक्ता चितरंजय पटेल के नेतृत्व में रघु लाल कौशिक, दिलीप कौशिक, डॉ. योगेश पटेल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने जांजगीर क्षेत्रीय सभा में उनकी गरिमामयी उपस्थिति और समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

जन्मदिन पर समर्थन और सम्मान का माहौल, विकास कार्यों की सराहना

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने ओपी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और जनसंपर्क का मजबूत संदेश देखने को मिला।


 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई