सांसद की अनुशंसा पर स्वीकृत मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान बना जरूरतमंदों के लिए सहारा, कैंसर पीड़िता समेत कई परिवारों को मिली राहत

SHARE:

सक्ती (छत्तीसगढ़)। कैंसर पीड़िता मंजूषा के इलाज में मिली आर्थिक सहायता, परिवार ने जताया आभार
सक्ती–जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े की अनुशंसा से स्वीकृत मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान की राशि कैंसर पीड़िता मंजूषा के लिए वरदान साबित हुई है। इसी के साथ रोजी-मजदूरी करने वाली महिला रेनू के बच्चे की शिक्षा के लिए भी यह सहायता सहारा बनी है। इस अनुदान से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।


393 नामों की सूची भेजी गई थी, 293 व्यक्तियों का चयन कर जारी हुई अनुदान सूची
मुख्यमंत्री शिक्षा अनुदान और स्वेच्छा अनुदान राशि को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र से 393 पात्र व्यक्तियों के नाम अनुदान राशि दिलाए जाने हेतु अनुशंसा भेजी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूची में 293 व्यक्तियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सूची में कैंसर रोगी, विकलांग व्यक्ति, गंभीर बीमारी से पीड़ित तथा बेसहारा परिवारों के नाम शामिल हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता मिल सके।


गरीब और जमीनी कार्यकर्ताओं को सहयोग को बताया पार्टी हित और सामाजिक दायित्व
कमलेश जांगड़े ने कहा कि भाजपा संगठन के लिए दिन-रात कार्य करने वाले जमीनी कार्यकर्ता उनके परिवार की तरह हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं और जरूरतमंद लोगों को जनसंपर्क राशि के माध्यम से सहायता दिलाना पार्टी हित में है। उन्होंने कहा कि सरपंच पद से लेकर लोकसभा सांसद बनने तक की यात्रा में इन्हीं कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का योगदान रहा है।


लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनसंपर्क को बताया निरंतर चलने वाली प्रक्रिया
सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया कि लोकसभा के आठों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को लेकर जनसंपर्क किया जाता है। कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की जाती है और उनके समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि मिलती है और प्रयास रहता है कि इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचे।


कैंसर पीड़िता मंजूषा के भाई अशोक ने जताया आभार, इलाज में मिली बड़ी राहत
कैंसर पीड़िता मंजूषा के भाई अशोक ने बताया कि उनकी बहन गंभीर बीमारी से जूझ रही है और इलाज के लिए हर माह बाहर जाना पड़ता है, जिसमें अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद सांसद कमलेश जांगड़े की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के तहत ₹40 हजार की सहायता मिली है, जिससे इलाज में मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इलाज में और सहयोग की आवश्यकता है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई