सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल और मशरूका सहित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

सक्ती | अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी से पूछताछ में कई वारदातों की पुष्टि
थाना सक्ती क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 एवं अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कसेरपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया
दिनांक 31.05.2026 को थाना स्टाफ द्वारा जुर्म-जरायम एवं माइनर एक्ट की कार्रवाई के दौरान सूचना मिली कि कसेरपारा सक्ती के पास एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में मोटरसाइकिल सहित खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

आरोपी ने कई चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी साहू, पिता स्व. लखन लाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी डूमरपाली, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में उसने थाना सक्ती क्षेत्र में ग्राम हरेठी आंगनबाड़ी केंद्र और वार्ड क्रमांक 06 सक्ती में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।

जुआ खेलने की लत के कारण चोरी करने की बात स्वीकार
आरोपी ने बताया कि जुआ खेलने की लत के कारण पैसों की आवश्यकता होने पर वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने स्वीकार किया कि सितंबर 2025 में ग्राम हरेठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से टीवी, टेबल पंखा, एग्जॉस्ट पंखा, ट्यूब लाइट एवं खाद्य सामग्री की चोरी की थी, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है।

बुधवारी बाजार स्थित सूने मकान से भी की थी चोरी
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि जनवरी 2026 में बुधवारी बाजार सक्ती क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन एवं नगदी सहित लगभग 15,000 रुपये की चोरी की गई थी।

उड़ीसा से चोरी की मोटरसाइकिल लाने का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाल ही में बेलपहाड़ (उड़ीसा) से बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर लाया था और चोरी का सामान बेचने सक्ती आया था।

पुलिस ने चोरी का मशरूका और बाइक बरामद की
आरोपी के कब्जे से 03 कांसे के गिलास, 02 कांसे के कटोरे और एक लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। सभी सामान को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी भागीरथी साहू को 31.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सक्ती भेज दिया गया।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई