वर्ष 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डिप्टी सेक्रेटरी पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो सीनियर आईएएस ऑफिसर्स को नई जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त और संवाद के सीईओ की जिम्मेदारी भी देखेंगे।
मित्तल का कार्यकाल चार साल का होगा, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावशील होगा। हालांकि प्रशासनिक लिहाज से उनके कार्यकाल में बदलाव भी किया जा सकता है। जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आईएएस रवि मित्तल (छत्तीसगढ़ कैडर – 2016) को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति मंजूर कर दी है। इसमें स्पष्ट है कि यह प्रतिनियुक्ति चार वर्षों के तय कार्यकाल के लिए ही है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में यह नियुक्ति अगले आदेश तक भी प्रभावी रहेगी।
फिलहाल, ये जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक सफर को नई दिशा दे सकती है। पीएमओ में उनकी नियुक्ति को प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे केंद्र में छत्तीसगढ़ कैडर की भागीदारी मजबूत होगी।














































