शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

रायगढ़ । रायगढ़ माइनिंग डिपार्टमेंट (खनिज विभाग) ने क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य के लिए भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण किया गया था।

यह निर्माण कार्य सिविल कॉन्ट्रैक्टर ‘तपस्विनी’ एवं ‘नाथन’ द्वारा कराया जा रहा है। इन संबंधित ठेकेदारों द्वारा बिना किसी वैध रॉयल्टी पर्ची (Royalty Pass) के, मुख्य परिसर में लगभग 1000 ट्रैक्टर ट्रिप रेत का अवैध रूप से स्टॉक कर लिया गया था।

मामले की सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग के अधिकारी सोमेश्वर सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ठेकेदारों द्वारा रेत के भंडारण से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत नहीं की गई।

खनिज अधिकारी सोमेश्वर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जब्ती का पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया और अवैध रेत को जब्त कर लिया। विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदारों और संस्थान के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई