छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आत्मानंद स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती

SHARE:

Atmanand School Job Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के 2912 पदों पर अब स्टेट लेवल एग्जाम के जरिए भर्ती होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल (SEGES) में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के करीब 3 हजार पदों पर नियुक्तियां (Atmanand School Recruitment 2026) स्टेट लेवल एग्जाम के जरिए की जाएंगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए केंद्रीयकृत भर्ती व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।

जिला स्तर की भर्ती पर लगी रोक

डीपीआई ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में जिला स्तर पर चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। अब सभी रिक्त पदों के लिए एक ही स्टेट लेवल एग्जाम आयोजित किया जाएगा।

एग्जाम के बाद राज्य स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी, जिसे संबंधित जिलों को भेजा जाएगा। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। इस संबंध में सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और स्वामी आत्मानंद विद्यालय समिति के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

751 स्कूलों में पढ़ते हैं 4.5 लाख स्टूडेंट्स

प्रदेश में वर्तमान में 403 इंग्लिश मीडियम और 348 हिंदी मीडियम समेत कुल 751 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब 4.50 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। लंबे समय से बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण कई स्कूलों में स्टाफ की कमी महसूस की जा रही थी।

किन पदों पर होगी भर्ती

पद रिक्त पद
प्रिंसिपल 66
लेक्चरर 993
मिडिल स्कूल हेडमास्टर 53
टीचर 583
प्राइमरी हेडमास्टर 36
असिस्टेंट टीचर 645
लैब असिस्टेंट 252
लाइब्रेरी असिस्टेंट 101
अकाउंटेंट 97
असिस्टेंट ग्रेड-3 116
कुल रिक्त पद 2912

जल्द आएगी भर्ती गाइडलाइन

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

क्यों अहम है नया सिस्टम

नई व्यवस्था लागू होने से पूरे राज्य में एक समान चयन प्रक्रिया लागू होगी। अलग-अलग जिलों में अलग नियमों और चयन प्रक्रिया की स्थिति खत्म होगी। साथ ही स्थानीय दबाव, भाई-भतीजावाद और अनियमितताओं पर भी अंकुश लगेगा। एक आवेदन, एक परीक्षा और एक मेरिट लिस्ट के जरिए पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई