बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन बनाया गया है।
कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों से संपर्क की व्यवस्था भी की गई है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. जीएस तंवर (मोबाइल: 8827817931) और उप प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पिल्ले (मोबाइल: 9406158769) से संपर्क किया जा सकता है।














































