कलेक्टर जनदर्शन में 17 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

SHARE:

सक्ती | दूरदराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने

जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न मुद्दों पर पहुंचे आवेदन, जमीन से लेकर छात्र प्रवेश तक मामलों की हुई सुनवाई

जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुरेन्द्र दास महंत ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के लिए सहायता राशि दिलाने का आवेदन दिया।

वहीं तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी चूड़ामणि श्रीवास ने अपने पुत्र के आत्मानंद स्कूल मालखरौदा में प्रवेश से संबंधित मामला रखा।

शासकीय भूमि पर कब्जा और अन्य सामाजिक मुद्दे भी उठे

तहसील बाराद्वार के ग्राम कमरीद निवासी निशीथ तिवारी ने जेठा टोल प्लाजा के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसी गांव के संतु धीरही सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की कैंटीन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संचालित किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की।

इसके अलावा तहसील भोथिया के ग्राम हरदी निवासी बरातु राम टेकराम रात्रे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में त्रुटि सुधार से संबंधित आवेदन दिया।

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होता है जनदर्शन

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर ने सभी मामलों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई