सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरदा में गौरव पथ अंतर्गत विकास कार्य की शुरुआत
सक्ती। सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरदा में गौरव पथ अंतर्गत 23.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू शामिल हुए और विधिवत भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच बॉम्बे लाल यादव ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों के आवागमन को मिलेगा लाभ
इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में सुफल राम बरेठ, बहोरन साहू, गोपाल जायसवाल, श्रीमती सुलोचना प्रजापति, ऋषि श्रीवास, विनोद जायसवाल, नंदन जायसवाल, श्याम चौहान, बिजेंद्र कंवर, रामकुमार कंवर, सियाराम साहू, दिनेश राठौर, दरसराम साहू, तुलेश साहू, छत राम कंवर, भगदान केवट, श्रीमती दिलो कंवर, श्रीमती दरश बाई कंवर, उज्जैन साहू, राम सिंह कंवर, भागवत साहू, नेत सिंह कंवर, संतोष साहू, शत्रुघन साहू, लक्ष्मी नारायण कंवर, धरम सिंह कंवर, याद राम साहू, राम अवतार श्रीवास, फुलसाय कंवर, अजीत साहू और ठेकेदार देवाशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।















































