मालखरौदा सामान्य सभा में विकास और जनहित योजनाओं पर मंथन: विभागों को दिए गए सख्त निर्देश, 69 हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत

SHARE:

सक्ती, 23 मई 2026

जनपद पंचायत मालखरौदा की सामान्य सभा बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जनपद पंचायत मालखरौदा के सभा कक्ष में 21 मई 2026 को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

कृषि, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को दिए गए आवश्यक निर्देश

बैठक में कृषि विभाग को आगामी कृषि सत्र को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बीज के पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बिजली विभाग को बरसात से पहले विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग और आवश्यक सुधार कार्य करने को कहा गया। वहीं शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों के लिए पुस्तक एवं गणवेश का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को नल-जल योजना के रखरखाव और पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया।

अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति गंभीर रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

69 हितग्राहियों के पेंशन एवं सहायता प्रकरणों को मिली मंजूरी

बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं परिवार सहायता राशि से संबंधित कुल 69 पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई