कबीरधाम में नाबालिग आदिवासी से सामूहिक दुष्कर्म, 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

कवर्धा: नाबालिग आदिवासी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की वारदात कबीरधाम में सामने आई है. आरोप है कि नाबालिग को जबरन शराब पिलाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया. लड़की गंभीर हालत में जंगल में मिली. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. लड़की की उम्र 18 साल से कम है.

नाबालिग के साथ गैंगरेप

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है. लड़की जंगल के रास्ते से होकर अपने गांव जा रही थी. तभी लड़की को जानने वाले 2 युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन कच्ची शराब पिला दी. शराब पिलाने के बाद दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक लड़की अचेत हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए.

जंगल जाने वाले रास्ते में एक बलिका के अर्धनग्न स्थिति में पड़े होने की खबर हमें मिली. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. जांच में ये पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है: पुष्पेन्द्र बघेल, एएसपी कवर्धा

शनिवार को हमें सूचना मिला थी कि जंगल में एक लड़की अर्थ बेहोशी की हालत में पड़ी है. सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है .नाबालिग के होश में आते ही पहचान कराई जाएगी और आगे कि कारवाई की जाएगी: लालजी सिन्हा, जांच अधिकारी

जंगल में अर्ध बेहोशी की हालत में मिली लड़की, 2 गिरफ्तार

सुबह के वक्त जब गांव के लोग जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए तो वहां पर लड़की को सुनसान पड़े देखा. आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अब लड़की के बयान दर्ज करेगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई